क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है और क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट वर्ल्ड कप है। जो हर 4 साल में एक बार खेला जाता है। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी के बाद में साल 2019 में अब इंग्लैंड और वेल्स में खेला जायेगा। आज हम आपको वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताएँगे।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज और रिकॉर्ड के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में 45 मैचों में 6 शतक और 15 अर्द्धशतक की मदद से 2278 रन बनाये है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन रहा है। सचिन का वर्ल्ड कप में औसत 56.95 रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड कप में 46 मैचों में 5 शतक और 6 अर्द्धशतक की मदद से 1743 रन बनाये है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 140 रन है। पोंटिंग का वर्ल्ड कप में औसत 45.86 रहा है।
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमर संगकारा ने वर्ल्ड कप में 37 मैचों में 5 शतक और 7 अर्द्धशतक की मदद से 1743 रन बनाये है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है। संगकारा का वर्ल्ड कप में औसत 56.74 रहा है।
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट में 400 रन छूने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी ब्रायन लारा ने वर्ल्ड कप में 34 मैचों में 2 शतक और 7 अर्द्धशतक की मदद से 1225 रन बनाये है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन है। लारा का वर्ल्ड कप में औसत 42.24 रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के मिस्टर 360 के नाम से मशहूर धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप में 23 मैचों में 4 शतक और 6 अर्द्धशतक की मदद से 1207 रन बनाये है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 162 रन है। डिविलियर्स का वर्ल्ड कप में औसत 63.52 रहा है।





Post a Comment